फिरोजाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एक दिवसीय शिविर का आयोजन ककरऊ गांव में आयोजित किया गया। जिसमें एनएसएस की छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अमरदीप पीजी कॉलेज की एनएसएस की छात्राओं ने शनी देव मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई करते हुए कहा कि आसपास साफ सफाई रखें, गंदा पानी एकत्रित नहीं होने दे। इससे मच्छर पैदा होते है।ं जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है। कॉलेज प्राचार्य डॉ जीवन प्रकाश कूला ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत आवश्यक है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अनिल बाबू शुक्ला, स्वीटी गुप्ता, विजय शर्मा, सुनील प्रताप सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद: एनएसएस की छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

