फिरोजाबाद: एसआईआर अभियान में कोई पात्र मतदाता छूट न पाए-उदय प्रताप
फिरोजाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जसराना में मतदाता गहन पुनः परीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व कामाख्या धाम मंदिर में नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने जसराना मण्डल, अवंतीबाई मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बीएलओ से आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान में कोई भी पात्र मतदाता छूट न पाए। सभी कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एसआईआर लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को पारदर्शी बनाने का बेहतर क़दम है। एसआईआर के कार्य में लगे पार्टी के सभी कर्मशील कार्यकर्ता मतदाताओं की सहायता के लिए घर-घर संपर्क कर उनका फॉर्म सुदृढ़ रूप से भरवाने के लिए निरंतर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
Related Articles
हम सबका संकल्प हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूपानंद, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर राजीव लोधी, अमलेद्र लोधी, नीलकमल यादव, मुनेंद्र चौहान, पूरन सिंह लोधी, सतीश चंद्र, त्रिलोकीनाथ शर्मा, दिनेश लोधी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: दो भाईयों को सात-सात वर्ष का कारावास -
फिरोजाबाद: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला एम.आर. गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 4.19 लाख, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच अपराधी दबोचे -
शिकोहाबाद: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर पर की चर्चा