फिरोजाबाद: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर की समीक्षा
-मुखिया फार्म हाउस चुनौरा में भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर को लेकर भाजपा नगला बीच मंडल की एक बैठक चुनौरा में हुई। जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन कर अपने-अपने बूथों पर बीएलओ का सहयोग प्रदान करने पर चर्चा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों व बूथों पर जाकर एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को और अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चर्चा की।
Related Articles
इस दौरान जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता, आकाश शर्मा, विनोद प्रताप सिंह, अजीत सिंह कुशवाहा, रामू कुशवाहा, महेश माहौर, टिंकू दिवाकर, दीपेंद्र सिंह, संदीप जैन, गेंदालाल राठौर, केशवदेव शंखवार, मालती घनगर, धर्मेंद्र सिंह, अमरपाल राजपूत, दिनेश सविता आदि मौजूद रहे।
वहीं मुखिया फार्म हाउस चुनौरा में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को मंडल अध्यक्ष नगला बीच विनोद कुमार के साथ पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष उत्तर लायक सिंह शंखवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार, मंडल उपाध्यक्ष मनोज दिवाकर, महामंत्री गेंदालाल राठौर, डॉ सुनील कुशवाहा, नूतन दुवे, उमेश कुशवाहा, कमल किशोर कुशवाहा एड., योगेश कुशवाहा, रामू कुशवाहा, एवरन सिंह राजपूत, विनय सविता, रमेश शंखवार, महेश माहौर, निबेष कुशवाहा, गर्जन बघेल, भूदेव, शीलू, अभिषेक, गौरव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: दोस्त ने भांजे की मद्द से 33 लोगों को बनाया ठंगी का शिकार -
फिरोजाबाद: दो अज्ञात युवकों की ट्रेन से गिरकर मौत -
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 498 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी -
फिरोजाबाद: पल्स पोलियो अभियान में चार लाख 62 हजार, 951 बच्चों को पिलाई जायेगी दवा -
फिरोजाबाद: भाविप ने कराया सामूहिक एकादशी उद्यापन -
फिरोजाबाद: सुपरवाइजरों, बीएलओ के कार्यो की हुई समीक्षा