फिरोजाबाद: एसपी सिटी ने जया शर्मा को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। ऑपरेशन जागृति के चतुर्थ चरण के अंतर्गत जनपद में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जया शर्मा द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों व उद्देश्यों एवं भावना को धरातल पर उतारने में उच्च कोटि का सहयोग प्रदान करने के लिए मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देश पर एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।
आगरा जोन में संचालित इस अभियान के तहत जया शर्मा द्वारा जिले के भिन्न भिन्न स्थानों व बस्तियों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा उपायों और हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनके प्रति हिंसा की रोकथाम, झूठे मुकदमे की रोकथाम, किशोर-किशोरियों के प्रेम संबंधों के मामलों का सकारात्मक समाधान, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता, युवाओं में नशा मुक्ति और इसके दुष्प्रभाव तथा पारिवारिक विघटन और उनके समाधान पर जागरूक किया।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
आगरा: आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई- मंडलायुक्त -
आगरा: मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा -
नई दिल्ली: जलेसर की बेटी हिमांजलि गौतम को न्यूयॉर्क और मिसौरी बार में प्रवेश -
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात सैनिक की बीमारी से मौत -
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव