फिरोजाबाद: एसी ठीक करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में एसी ठीक करते समय करंट लगने से मिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक दो बेटियों का पिता था।
थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर निवासी 32 वर्षीय शैलेश पुत्र चंदन सिंह एसी रिपेयरिंग का काम करता था। सोमवार शाम को वह मोहल्ले के ही हरिओम के यहां एसी ठीक करने के लिए गया था। बताया जाता है कि वह एसी ठीक कर रहा था और छत पर लगे आउटर को पानी से धो रहा था। तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर वहीं छत पर गिर गया। इसकी जानकारी होते ही आनन फानन में मकान स्वामी मिस्त्री को अस्पताल ले गए।
Related Articles
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह दो बेटियों के पिता थे और एसी ठीक करने का काम करते थे। इंस्पेक्टर थाना उत्तर संजुल कुमार पांडे का कहना है कि सम्भावित करंट लगने से युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति