फिरोजाबाद: गैंगस्टर के आरोपी की 4.10 लाख की कार कुर्क
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगलीडर दौजीराम की करीब 4 लाख 10 हजार रुपये की चल संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस ने उसकी रेनोल्ट ट्राइबर कार (यूपी 83 बीबी 4707) को जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी दौजीराम पुत्र शिवचरन निवासी दतौजीखुर्द, थाना लाइनपार पर जुआ और सट्टे से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। बताया गया कि उसने आपराधिक गतिविधियों से अवैध रूप से धन अर्जित कर यह संपत्ति बनाई थी।
Related Articles
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा की गई। यह कार्रवाई गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है। पुलिस के बताया कि थाना लाइनपार में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से जुड़े इस मामले में आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर लगातार कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें
-
शिकोहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अलग-अलग हुए हादसों में चालक सहित चार घायल -
फिरोजाबाद: शिकायतों का निस्तारण कागजों पर नही बल्कि धरातल पर दिखाई दें-डीएम -
फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े -
टूंडला: 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा -
फिरोजाबाद: पत्नी ने पति को जबरन पिलाया मच्छर लोशन, हालत गंभीर -
फिरोजाबाद: नगर निगम ने चलाया अभियान, दस दुकानों सहित कई प्रापर्टी पर हुई सीलिंग की कार्यवाही