फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकलेंगी जगत जननी माॅ दुर्गा की शोभायात्रा
-शोभायात्रा में माॅ आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की झांकिया रहेंगी आकर्षण का केंद्र
फिरोजाबाद। श्री दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा एक अक्टूबर को जगत जननी माॅ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा में माॅ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियाॅ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समिति के राजकुमार मित्तल, चट्टनलाल मित्तल, अनिल गर्ग पिंकी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि एक अक्टूबर को मां दुर्गा की शोभायत्रा बडे ही धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामनी राठौर, डीएम रमेंश रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा माता रानी का आरती उतारकर किया जायेंगा। इस बार जगत जननी मां दुर्गा शोभायात्रा विशेष होगी।
Related Articles
जिसमें इस्काॅन मंदिर की लाइव झांकी, महाकाल की लाइव झांकी एवं मां काली अखाडा की झांकी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र होगी। साथ ही शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की झाकियाॅं, ऊॅट घोडे शोभायात्रा की शोभा बढ़ायेगे शोभायत्रा में ढोल, नगाडे, बैंड बाजे आपनी मधुर धुन विखरेंगे।
पूरे शोभायात्रा मार्ग को रंग विरंगी आर्कषण विद्युत झालरों के साथ सजाया जायेगा। समिति के पदाधिकारीयों ने शहर की जनता से माता की शोभायात्रा में अधिक से अधिक शामिल होने की अपील की। इस दौरान अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, अन्नू, सुनील बंसल, संजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल पप्पू, अनुग्रह गोपाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ