फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली आदि कवि महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा
-शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। नगर में धूमधाम से आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियां शामिली रही।
आदि कवि महर्षि बाल्मीकि की शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, नगर आयुक्त ऋषिराज ने फीता काटकर एवं महर्षि बाल्मीकि आरती उतारकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग, गांधी पार्क चौराहा होते हुए नगर निगम में पहुंचकर सम्पन्न हुई।
Related Articles
शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन झांकिया रही। जिसमें सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला, उसके बाद राधाकृष्ण, माता लक्ष्मी, भोलेनाथ, शेरावाली मॉ, कैला देवी, बांके बिहारी, खाटू श्याम की झांकियों के साथ कई मनमोहक झांकिया रही। सबसे अंत में महर्षि बाल्मीकि की झांकी रही। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
शोभायात्रा में राजुल सिंह, योगेश सरन, सुरेश राही, रामनाथ आजाद, अनिकेत, राहुल विकास चंद्र बाल्मीकि, पार्षद प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा के अलावा शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ