फिरोजाबाद: गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा
फिरोजाबाद। श्रीमद्भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा गाजे-बाजेे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में सौभाग्यवती महिलाऐं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही। कलश यात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा का शुभारम्भ उपसभापति विजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा शिवनगर स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि बर्फखाना चौराहा, सेंट्रल चौराहा होते हुए तुलसी पैलेस में पहुंची। कथा वाचक पदम उपाध्याय ने मंगल कलशों को कथा पंडाल में विधि-विधान से स्थापित कराया। यात्रा में मुख्य आयोजक अशोक कुमार अग्रवाल, शशि अग्रवाल, नीतू शर्मा, सुधीर अग्रवाल, देवांश शर्मा, सुजल शर्मा, गौरव मित्तल, मधु अग्रवाल, आरती अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विनोद मित्तल, संजय अग्रवाल, अश्वनी महेश्वरी, राखी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: एम्बुलेंस कर्मियों ने लौटाई घायल की नकदी, परिजनों को सौंपे 8,300 रुपये -
फ़िरोज़ाबाद: भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया, निर्वाण लाडू चढ़ाया -
फिरोजाबाद।: लाइन ठीक करते समय करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन की मौत -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ -
फिरोजाबाद: संत गाडगे की मनाई गई 150 वीं जयंती -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने प्रशिक्षण में रंग-बिरंगे ग्लास चिप्स से डिजाइन करना सीखा