फिरोजाबाद: गणपति फिलिंग स्टेशन पर हुए हमले की हो जांच
-प्रशासन दोषियों के खिलाफ करें कार्रवाई
फिरोजाबाद। ब्राह्मणों पर सुनिश्चित तरीके से हो रहे हमले को जिला ब्राह्मण महासभा किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं करेगा। विगत दिनो जलेसर रोड स्थित गणपति फिलिंग स्टेशन पर कुछ लोगों ने हमला किया। प्रशासन पूरे मामले की शीघ्र जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। अन्यथा जिला ब्राह्मण महासभा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, जिला महासचिव पंडित दिनेश वशिष्ठ ने नगला बरी स्थित वंशिका प्लाजा पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जिस प्रकार से किसान यूनियन के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है, उसे प्रशासन देखें। आए दिन किसान यूनियन के नाम पर शासन प्रशासन को चुनौती दी जा रही है।
Related Articles
अराजक तत्वों का जमावड़ा इकट्ठा करके सोशल मीडिया के माध्यम से रोज प्रदेश को हिलाने की धमकी दी जाती है, ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन को कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इनका किसान यूनियन का रजिस्ट्रेशन रद्द करना चाहिए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा गुड्डा पहलवान, सुनील वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंडित राघवेंद्र शर्मा टेनी, परशुराम सेना के पूर्व अध्यक्ष मनोज भटेले, नगर महामंत्री आशीष दीक्षित, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति