फिरोजाबाद: गांजा बेच रहे दो विक्रेता गिरफ्तार, एक किलो 465 ग्राम गाजा बरामद
फिरोजाबाद। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मादक पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक किलो 465 ग्राम गाजा बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गांजे की बिक्री कर रहा है। पुलिस ने छापामार कर छोटे उर्फ छुटईया पुत्र पहलाद सिंह निवासी गिहार कॉलौनी सिरसागंज को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 900 ग्राम गाजा बरामद हुआ है। छोटे के ऊपर आठ मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन है।
Related Articles
थाना प्रभारी रसूलुपर प्रदीप कुमार ने वाहन चैकिंग के दौरान गाजा बेच रहे, अजमत पुत्र औसाफ निवासी अजमेरी गेट थाना रामगढ़ को फतेहाबाद रोड स्थित बरी चौराहे से गिरफ्तार किया है। जिसके पास 565 ग्राम गाजा बरामद हुआ है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: दो भाईयों को सात-सात वर्ष का कारावास -
फिरोजाबाद: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला एम.आर. गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से ठगे 4.19 लाख, रिपोर्ट दर्ज -
फिरोजाबाद: विभिन्न थानों की पुलिस ने पांच अपराधी दबोचे -
शिकोहाबाद: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर पर की चर्चा