फिरोजाबाद: गांव अकबरपुर कुतकपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या
-शादीशुदा युवक और नाबालिग लड़की ने अलग-अलग घरों में लगाई फांसी
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर में एक शादीशुदा युवक और नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने-अपने घरों में फांसी लगा ली।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय आकाश और 16 वर्षीय भारती के रूप में हुई है। घटना रात करीब 11ः30 बजे की है। दोनों ने फांसी लगाने से पहले मोबाइल पर बातचीत की थी। आकाश की शादी एक साल पहले मैनपुरी की एक युवती से हुई थी। उसकी पत्नी इस समय गर्भवती है और अपने मायके में रह रही है।
Related Articles
आकाश खेती-बाड़ी करता था। भारती मजदूरी का काम करती थी। परिजनों को जब घटना का पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष जसराना के अनुसार प्राथमिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जिन बैंक शाखों की प्रगति शून्य है, सूची कराएं उपलब्ध-सीडीओ -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में लापरवाही का आरोप, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज को नहीं मिला इलाज -
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार