फिरोजाबाद: गर्भवती महिला की संद्विग्ध मौत, मायका पक्ष ने लगाया लापरवाही का आरोप
फिरोजाबाद। एक गर्भवती महिला की हालत खराब हो गई। ससुरालीजन उसे लेकर सौ शैया महिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गये। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के प्रताड़ित करने और मारपीट के बाद ठीक से उपचार न कराने का आरोप लगाया।
थाना मटसेना के गांव नगला मुल्ला निवासी नफीस ने 22 वर्षीय बेटी फरहा की शादी एक वर्ष पूर्व रामगढ़ के नूरनगर निवासी अरमान के साथ की थी। फरहा आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह की उसकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद मृत्यु हो गई। वहीं सूचना पर नफीस रिश्तेदारों के साथ बेटी के घर पहुंचे।
Related Articles
उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उपचार में लापरवाही बरती गई, जिससे बेटी की मृत्यु हुई। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं