फिरोजाबाद: गौ माता की सेवा करने से अक्षय फल प्राप्ति होती है-द्विजेंद्र मोहन
-गोपाष्टमी पर गो भक्तों ने गौ माता की सेवा कर, किया पूजन
फिरोजाबाद। गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर पर बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने गोमाता की सेवा कर पूजन किया। गौमाता की महाआरती के साथ गौशाला परिसर को दीपमालिका से सजाए गया।
गुरूवार को गोपाष्टमी पर गौशाला में गौ भक्तों का सुबह से लेकर देर शाम तक गोमाता की सेवा का सिलसिला जारी रहा। महिला, पुरुष और बच्चे ने गौमाता की आरती कर हरा चारा खिलाया। सचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा कि गौ माता सनातन वैदिक धर्म की रीढ है, गौमाता हम सभी की पूजनीय और बंदिनी है, गौ माता में सभी देवताओं का जागृत वास होता है, इसलिए गौ माता को स्वर्ग लोक की संज्ञा भी दी जाती है। गौ-माता विश्वरूपी है, गौ माता आदिकाल से सनातन परिवारों के जीवन का आधार रही है। देसी गाय का दूध अमृत तुल्य होता है। गौ सेवा से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। हम सभी सनातन बांधुओ को गौ सेवा और सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
Related Articles
उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने बताया गौमाता हमारी सनातन धर्म के सभी परिवारों में माता के रुप मैं पूज्य रही। हम सभी को गौमाता और गौशाला यथा संभव सेवा और सहायता करनी चाहिए। इस दौरान विष्णु बंसल, प्रमोद गर्ग, राकेश शर्मा, हनुमान प्रसाद गर्ग, राकेश तिवारी, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, सुनील शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, रामनरेश कटारा, अजय मित्तल, कन्हैया तिवारी, विवेक खुराना, मानसिह, राजवर्धन सिंह, देवव्रत पांडे, विकास लहरी, अश्विनी, मोहन शर्मा, हरीवावू शर्मा, अजय मिश्रा आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: गश्ती पुलिस दल ने शातिर चोर को पकड़ा -
शिकोहाबाद: कल्पतरू ट्रस्ट ने मकर संक्राति पर खिचडी, गर्म वस्त्र का किया वितरण -
फिरोजाबाद: करबला कमेटी ने बांटी खिचड़ी -
फिरोजाबाद: सामाजिक संगठनों ने खिचडी बांटकर, सामाजिक समरसता का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: रामकथा में सहयोग करने वाले हुए सम्मानित -
फिरोजाबाद: विराट हिंदू सम्मेलन के कार्यालय का हवन-पूजन कर हुआ शुभारम्भ