फिरोजाबाद: गौ तस्करी के आरोपी को पुलिस ने छह माह के लिए किया जिला बदर
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना नसीरपुर पुलिस ने गौ तस्करी के आरोपी सद्दाम को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है।
सद्दाम पुत्र यूनुस गढसान का रहने वाला है। पुलिस ने उसे जिले की सीमा से बाहर आगरा की सीमा में छोड़ा है। अगर वह जिला बदर की अवधि में फिरोजाबाद में पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गौवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के दो मामले शामिल हैं। इसके अलावा उस पर गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। थाना नसीरपुर में उसके खिलाफ कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।
Related Articles
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने वाले आरोपी को जिला बदर किया गया है। इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नसीरपुर पुलिस के द्वारा आरोपी को डुगडुगी बजाकर आगरा क्षेत्र की सीमा में छोड़ा गया है। जिससे अन्य आरोपी भी इससे सबक ले और अपराध के रास्ते से हटकर सही रास्ते पर चलें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: 12.66 करोड़ की लागत से फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग का होगा चौड़ीकरण -
फिरोजाबाबाद: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चयनित लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र -
फिरोजाबाद: कैबिनेट मंत्री ने बालगृह के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन -
फिरोजाबाद: शंकराचार्य पर लगाए गये आरोपों की जांच कराई जाएं-रामनिवास