फिरोजाबाद: गाय बांधने के विवाद में पिता की हत्या, बेटा घायल
-पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र में गाय बांधने के विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सेवापुर गांव में हुई।
मृतक की पहचान राजपाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल बेटे का नाम माधव कुमार है। परिजनों के अनुसार, गांव के ही नीरज, राहुल और कुछ महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला किया। आरोप है कि हमले के दौरान राजपाल सिंह के सिर पर लाठी से वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद रास्ते में गाय बांधने को लेकर कई दिनों से चल रहा था।
Related Articles
शुक्रवार को यह कहासुनी हिंसा में बदल गई। घटना में गंभीर रूप से घायल माधव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गुहार लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जसराना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति