फिरोजाबाद: घर के बाहर सो रही महिला को पीटकर किया लहूलुहान
-टॉप्स और पायल लूट कर ले गए बदमाश
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में घर के बाहर सो रही महिला को बदमाशों ने जमकर पीटा। उसके कान से टॉप्स और पैरों से पायल भी बदमाश ले गए। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि पशुओं की देखभाल के लिए वह घर के बाहर सो रही थी।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव मलखानपुर नई आबादी निवासी 70 वर्षीय पूरन देवी पत्नी शिवराम हर दिन की भांति रविवार रात्रि घर के बाहर चारपाई डालकर सो रही थी। परिजनों ने बताया कि पशुओं की देखभाल के लिए वह बाहर ही सोती थी। सोमवार सुबह जब परिवारीजन महिला के पास पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में चारपाई पर पड़ी थी। जबकि खून चारपाई और जमीन पर पड़ा था। इस नजारे को देखकर उनकी चीख निकल गई। जानकारी करने पर देखा कि वृद्ध महिला के कानों के टॉप्स और पैरों की पायल भी गायब थी।
Related Articles
घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर परिवारीजनों से जानकारी ली और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। एसपी ग्रामीण का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। फिलहाल घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति