फिरोजाबाद: घूसखोर पंडित वेबसीरीज के निर्माता निर्देशक का फूंका पुतला, नारेबाजी
-सवर्ण महासभा ने राष्ट्रपति से वेबसीरीज पर रोक लगाने, निर्माता पर खिलाफ कार्यवाही करने की मांग
फिरोजाबाद। घूसखोर पंडित वेबसीरीज को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है। ब्राह्मण महासभा ने कोटला चुंगी चौराहे पर वेबसीरीज के फिल्म निर्माता-निर्देशक का पुतला दहन कर, जमकर नारेबाजी की। भारतीय सवर्ण महासभा ने वेबसीरीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।
ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा उर्फ गुड्डा पहलवान ने कहा कि हाल के वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से ब्राह्मण समाज को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यूजीसी जैसे मुद्दों पर भी ब्राह्मणों और सवर्ण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, लेकिन जिम्मेदार संस्थाएं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
Related Articles
घूसखोर पंडित जैसे शीर्षक की वेबसीरीज बनाकर निर्माताओं ने अपनी संकीर्ण और भेदभावपूर्ण मानसिकता का परिचय दिया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस वेबसीरीज पर तत्काल रोक नहीं लगाई, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो ब्राह्मण महासभा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि घूस खोर पंडित वैब सीरीज जो आ रही है, उसमें ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है। फिल्म डायरेक्टर आए दिन ठाकुर, ब्राह्मण, बैश्य को टारगेट करते हैं। ठा मोहन सिंह चौहान, अशोक गर्ग ने कहा आए दिन ऐसी मूवी आती है, जिसमें समाज का अपमान होता है। ऐसी मूवी पर तुरंत रोक लगाई जाए और डायरेक्टर अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। अन्यथा सवर्ण महासभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में नरेश चंद्र अरेले, एसके भटनागर, सनी भटनागर, अशोक, श्रुति, सोनू शर्मा आदि रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: विद्युत आपूर्ति कल रहेगी बाधित -
फिरोजाबाद: बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्री बाल-बाल बचे -
फिरोजाबाद: सब इंस्पेक्टर हत्याकांड में पांच दोषी करार, तीन को उम्रकैद -
शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री ने गोपूजन कर कान्हा गौशाला का किया उदघाटन -
फिरोजाबाद: एशियन क्रॉस कंट्री के लिए आदित्य का हुआ चयन -
फिरोजाबाद: चित्रकला प्रतियोगिता में शिखा ने मारी बाजी