फिरोजाबाद: गो संवर्धन और संरक्षण के लिए तन मन धन से करें सहयोग-मनीष असीजा
फिरोजाबाद। श्री गौशाला यमुना किनारे सोफीपुर पर गोपाष्टमी के उपलक्ष में गौ पूजन और गौ महिमा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी गो भक्तों ने गोमाता को जीवन दायनी और गौ सेवा को अक्षय फल प्राप्त करने वाली बताया गया।
गोशाला यमुना किनारे परिसर में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधायक मनीषा असीजा ने गौ महिमा ने पर चर्चा करते हुए कहा कि जिनको गौ माता की सेवा का अवसर मिलता है, वह सौभाग्यशाली हैं। गोमाता की सेवा भाव के साथ करनी चाहिए, जो अक्षय फल प्रदान करती है। सनातन धर्म के सभी परिवार को गो संवर्धन और संरक्षण के लिए तन मन धन से सहयोग करना चाहिए। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि गौमाता को हमें मां के समान ही सम्मान देना चाहिए क्योंकि गौ माता की ममता से ही हमारे बच्चे उसके अमृत रुपी दूध से पोषित होकर बड़े होते हैं।
Related Articles
गौमाता की सेवा से देवताओं की सेवा का फल प्राप्त होता है। गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गौमाता से प्राप्त पंचगव्य हमारे जीवन के लिए संजीवनी का काम करते है। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि गाय का गोमूत्र कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों में रामवाण का काम करता है। विधायक ने गो सेवक कन्हैया तिवारी को भी सम्मानित किया। विधायक मनीषा असीजा ने 21 हजार रु., डॉ प्रभास्कर राय और मनोज गर्ग ने 51 सो रुपये की राशि गौशाला को प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान प्रसाद गर्ग और संचालन भगवानदास शखवास द्वारा किया गया।् कार्यक्रम में विनोद पचोरी, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, देशदीपक गुप्ता, सचिव द्विजेन्द्रमोहन शर्मा, अध्यक्ष विष्णु बंसल, प्रबंधक सुनील शर्मा, उमाकांत पचोरी, हरिशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति