फिरोजाबाद: गोपीनाथ इंटर काॅलेल में योग प्रतियोगिता सम्पन्न
फिरोजाबाद। गोपीनाथ इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय की जनपदीय योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियो ंद्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गोपीनाथ काॅलेज के प्रबंधक अतुल कुमार, प्रधानाचार्य डाॅ अजय कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य रामकेश ने संयुक्त रूप से माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंत सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं मंडल में प्रतिभाग करने के लिए जिला टीम का चयन किया गया।
Related Articles
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में कुमकुम गुप्ता, संगीता तोमर, सुनीता चैधरी, विनोद कुमार सिंह, सूर्यकांत वाजपेई, सुमन यादव, ज्ञानेश त्रिपाठी के अलावा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, जिला प्रवक्ता पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न