फिरोजाबाद: गोवर्धन धाम में हुआ अग्रोह विकास समिति का शपथ ग्रहण समारोह
फिरोजाबाद। अग्रोहा विकास समिति की नवीन कार्यकारी का शपथ ग्रहण समारोह गोवर्धन धाम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पीके जिन्दल ने गिरिराज महाराज का अभिषेक, महाराजा अग्रसेन, महारानी माधव के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि पीके जिंदल ने संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल जिंदल, वेदप्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमित बंसल, अजय बंसल, महेश चंद्र अग्रवाल, मनोज बंसल “लल्ला”, प्रदीप अग्रवाल, अवध बिहारी गर्ग, प्रदीप गर्ग, राकेश नवरंग, अनुग्रह गोपाल, राकेश अग्रवाल, राहुल गोयल, राजेश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, रमेश बंसल, रविंद्र बंसल को अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष मोहनलाल जिंदल ने बताया कि संस्था द्वारा मार्च माह में उज्जैन, अप्रैल माह में 84 कोस की परिक्रमा का आयोजन करेंगी। कार्यक्रम में अतुल अग्रवाल, निमित जिंदल, लोकेश, विष्णु, निखिल, प्रदीप, संजय, नवीन, बंटी, राजेंद्र, कपूर चंद्र आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन