फिरोजाबाद: ग्राम चंद्रवार में बने कुंड का एसडीएम ने किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
फिरोजाबाद। पसीने वाले हनुमान मंदिर के पास ग्राम चंदवार में बने कुंड का उपजिलाधिकारी सदर ने यमुना निगरानी समिति के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सोमवार को एसडीएम सदर सत्येन्द्र सिंह ने गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर युमना निगरानी समिति के पदाधिकारियों के साथ ग्राम चंद्रवाड़ में बने कुंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यमुना नदी का भी निरीक्षण किया। कुंड में देव प्रतिमाओं को विधि-विधान से विसर्जन कराया जाएगा।
Related Articles
जन कल्याण विकास समिति के सचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने कहा कि कुंड के चारों तरफ वेरिकेटिंग, वॉटरप्रूफ पंडाल, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत प्रकाश, पुलिस वेरिकेटिंग व्यवस्था हेतु एसडीएम को अवगत करागया। यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एसडीएम सदर ने गंभीरता से लेते हुए सभी विभागो के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा हर हाल में यमुना को प्रदूषण होने बचाना इस दौरान ग्राम सचिव अजय पाल सिंह, कन्हैया तिवारी, राम सिंह ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न