फिरोजाबाद: ग्राम पंचायत अधिकारी व कर्मचारियों का आंदोजन जारी
-काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
फिरोजाबाद। जनपद के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर चलाए जा रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित किया।
अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रांतीय आव्हान पर आंदोलन चलाया जा रहा है। तीसरे दिन भी कर्मचारियों कॉली पट्टी बांधकर कार्य किया। गुरूवार को भी प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होने कहा कि पंचायत सचिव यदि सुबह, शाम ऑनलाइन हॉजिरी लगाएंगे, तो काम कैसे करेंगे। पंचायत अधिकारी संघ के अभयदीप ने कहा कि हम सभी कर्मचारी अधिकारी अपने हक के लिए आवाज बुलंद कर रहे है।
Related Articles
आंदोलन 15 दिसम्बर तक चलेगा। आदित्य मिश्रा, विजय कुमार, प्रदीप कुमार ने कहा कि पांच से 11 दिसम्बर तक फर्श डालकर प्रदर्शन करेंगे। ग्रुपों से लेफ्ट होने के साथ साइकिल से चलेंगे। इस दौरान बृजेश कुमार, जितेंद्र गौतम, रिषभ कुमार, अजयपाल सिंह, रश्मि राठौर, हेमलता, सीमा यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन