फिरोजाबाद: ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड की बैठक में समिति के कार्यो की हुई सराहना
फिरोजाबाद। बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड दौकेली की वार्षिक समीक्षा बैठक समिति प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि रामनिवास यादव ने कहा कि समिति का कार्य सराहनीय और दूसरों के लिये अनुकरणीय है जो सभी के सहयोग से संभव हुआ है। विगत वर्ष 2080 बोरी डी.ए.पी. समिति द्वारा बाटी गईं थी, जबकि इस वर्ष अभी तक 3800 बोरी बाटी जा चुकी हैं। इसी प्रकार यूरिया कि अब तक 2036 बोरी बाटी जा चुकी हैं, जो अपने आप में रिकार्ड है। जिसके लिये आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। सचिव रामलखन कुशवाह ने वर्षभर का सम्पूर्ण लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में नोडल अधिकारी ए.डी.ओ.सहकारिता सुभाष चंद्र, सरपंच शैलेंद्र शुक्ला, पूर्व सरपंच दाताराम यादव, उपाध्यक्ष पूरनसिंह पप्पू दिवाकर, चौहान साहब, संदीप कुमार, संचालक रामशंकर यादव, प्रेमपाल राजपूत, सतीश चंद्र शर्मा, फेजान अली एडवोकेट, सौरभ कुमार, दिनेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति