फिरोजाबाद: गृह कलह से आहत युवती ने की आत्महत्या
फिरोजाबाद। गृह कलह से तंग आकर एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला हिमांयूपुर निवासी पप्पू सिंह इकलौती पुत्री 18 वर्षीय नीलम शनिवार की रात्रि खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को आशंका हुइ। कमरे में झांककर देखा तो फंदे से लटकी हुई। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों युवती को फंदे से नीचे उतारा। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शार्ट सर्किट से सर्वर रूम मे लगी आग, मचा हड़कंप -
फिरोजाबाद: घर बहलाकर बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास -
शिकोहाबाद: पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा ओवीसी मोर्चा का स्वागत -
शिकोहाबाद: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाई दम-खम -
फिरोजाबाद: अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या का तत्काल करें निस्तारणः सदर विधायक -
फिरोजाबाद: नवागत नगर आयुक्त ने संभाला पदभार, पटलों का किया निरीक्षण