फिरोजाबाद: गृह कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद। गृह कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना रामगढ़ के मौहल्ला प्रताप नगर सैलई निवासी 24 वर्षीय शिवम कुमार ने बीती रात गृह कलह के कारण फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। काफी देर तक बाहर न आने पर पत्नी रेनू देवी ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर सास गुड्डी देवी और ससुर नेमीचंद्र को उत्तमनगर सैलई से बुलाकर ले गई। उन्होंने किसी तरह अंदर झांक कर देखा तो शिवम पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका था। उसके एक डेढ़ वर्ष का बेटा था। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में जान देने की बात सामने आई है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं