फिरोजाबाद: गृह कलह से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद। गृह कलह से तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाई है। थाना उत्तर के मौहल्ला संतोष नगर गली नं. 3 निवासी श्याम सुंदर शर्मा की पन्द्रह वर्षीय पुत्री जय शिखा कक्षा नौ की छात्रा है। उसने दिन में सूने मकान में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय वह घर अकेली थी। परिवार के लोग बाजार गये थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अंजेश कुमार के निर्देश पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन