फिरोजाबाद: गुरू गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन 20 को
फिरोजाबाद। गुरू गोविंद सिंह के 359 वें प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन यात्रा 20 जनवरी को होगा। जिसमें सिक्ख समाज के लोग नगर कीर्तन में शामिल होंगे। गुरूदारा गुरूसिंह सभा के प्रधान हरवंश सिंह मल्हौत्रा ने वार्ता करते हुए बताया कि सिक्ख समाज के गुरू गोविंद सिंह को 359 वॉ जन्मदिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा। इस मौके पर नगर कीर्तन यात्रा 20 जनवरी को प्रात दस बजे स्टेशन रोड स्थित गुरूदारें शुरू हांेगी। जो कि गांधी पार्क चौराहा, बस स्टेंड, सुभाष तिराहा, सर्विस रोड, आर्य नगर, गांधी नगर चौराहा, जलेसर रोड, सिनेमा चौराहा, छिगांमल का बाग होती हुई गुरूदारे साहब पर रात्रि आठ बजे पहुंचेगी। यात्रा में आगरा की गतका पार्टी, टूंडला, शिकोहाबाद, इटावा की संगत शामिल होगी। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा होगे। यात्रा में आगरा गुरूदारा गुरूे के ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह नगर कीर्तन में शामिल होगे।
ये भी पढ़ें
-
फ़िरोज़ाबाद: होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल -
फिरोजाबाद: होली की पूर्व संध्या पर पुलिस ने पैदल गश्त कर, राहगीरों से किया संवाद -
फिरोजाबाद: तीन दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्व की मौत, पुलिस जांच में जुटी -
फिरोजाबाद: सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत -
फिरोजाबाद: महिला शक्ति ने परीक्षा पूर्व छात्राओं को बांटे लेखन पैड