फिरोजाबाद: गुरुनानक देव का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव
-गुरूदारे में शबद कीर्तन का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। गुरूद्वारा सिंह सभा द्वारा बुधवार को सिखों के प्रथम गुरू गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरूदारें में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ, शबद कीर्तन के साथ विभिन्न धार्मिक क्रार्यक्रम सम्पन्न हुए।
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व पर आगरा से आए ज्ञानी हरपाल सिंह मेहर, फिरोजाबाद के ज्ञानी हरमिंदर सिंह, ज्ञानी करनैल सिंह द्वारा कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार हरबंश सिंह मल्होत्रा ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत लंगर छकाया गया। रात मे बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन कविताओं का गायन किया गया।
Related Articles
संगत मे गुरुचरण सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह सलूजा, जितेंद्रपाल सिंह, विक्की मल्होत्रा, जितेन्द्रपाल सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह,. कुलजीत सिंह, बलवंत सिंह सलूजा, कमलजीत सिंह, होरा रंजीत सिंह सोढ़ी, अमृत कौर, सचिन भटेजा के अलावा सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, जसराना विधायक सचिन यादव, सतेंद्र जैन सोली, मीना राजपूत, कान्हा यादव, कमलेश यादव, नितेश अग्रवाल जैन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति