फिरोजाबाद: हर क्षेत्र में बेटिया प्रतिभा के दम कर रही देश का नाम रोशन
-बेटी जन्म जागृति पुरस्कार से सम्मानित हुई माताऐं
फिरोजाबाद। लोक भवानी सेवा संस्थान द्वारा बेटी जन्म जागृति पुरस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें नवजात बेटियों की माताओं को समिति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उद्देश्य बेटियों को शिक्षित और संस्कारित बनाये पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बेटियों को किसी भी क्षेत्र में काम आंकना ठीक नहीं है, उनके अंदर अपार क्षमतायें होती हैं। हमें केवल उन्हें तराशने की जरुरत होती है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। हम सबको उनका सहयोग करने की आवश्यकता है। संस्थान के संस्थापक धर्मेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का शील्ड देकर और पत्तिका पहनाकर स्वागत किया।
Related Articles
साथ ही आई हुई सभी बेटियों माताओ को सम्मान पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामनिवास यादव, डॉ. मयंक भटनागर, सिंहराज सिंह यादव, रामब्रेश यादव, ब्रजेश यादव, एस.सी. अग्रवाल, एमसी. अग्रवाल, जितेंद्र तिवारी, अनिल यादव, अजय यादव, नरेन्द्र यादव, हरिओम यादव, जशोधन, पारस यादव, शिवानी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: भाईचारे के साथ मनाये होली का त्योहार- एसपी सिटी -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा अभियान का प्रतियोगिता के साथ हुआ समापन -
फिरोजाबाद: मोबाइल कोर्ट में दिव्यागंजनों की 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: यादव महासभा ने यादव जी की लवस्टोरी फिल्म का किया विरोध -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा महोत्सव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण