फिरोजाबाद: हत्या के प्रयास में दो अभियुक्तों को दस-दस वर्ष का कारावास
फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान में मॉनिर्टिंग सेल द्वारा की गई पैरवी एवं ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर विद्वान न्यायाधीश ने दो अभियुक्तों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाते हुए 50-50 हजार का जुर्माना किया है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र में 11 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति पर हुए प्राण घातक हमले में धारा 307 के अंर्तगत मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें संतोष कुमार, प्रमोद कुमार निवासीगण नगला रमिया थाना मक्खनपुर को नामजद किया गया था।
Related Articles
विद्वान न्यायाधीश ने दोनो पक्षो की दलीले सुनते हुए गवाहो द्वारा दी गई गवाही व साक्ष्यों के आधार पर दोनों को 10-10 वर्ष सजा सुनाई। अभियुक्त को सजा दिलाने में अभियोजक राजीव प्रियदर्शी एवं कोर्ट पैरोकार कृष्ण कुमार का योगदान रहा।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न