फिरोजाबाद: हिंदू सम्मेलन 18 जनवरी को, कार्यसमिति गठित
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में संघ ने देश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान संपूर्ण हिंदू समाज से किया है। इसी को लेकर रविवार को लेबर कॉलोनी, नगला विष्णु एवं दतौजी क्षेत्र के हिंदू समाज ने बैठक कर हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की।
लेबर कॉलौनी पीपल वाले महादेव मंदिर पर आयोजित बैठक में मंदिर के महंत रमेशानंद गिरि के मार्गदर्शन में हिंदू सम्मेलन 18 जनवरी को लेबर कॉलोनी रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसे विराट हिंदू सम्मेलन का नाम दिया गया। आयोजन हेतु एक धर्म जागरण समिति का भी गठन किया गया। समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रमुख लोगों को इस समिति में विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बैठक व्यवस्थापक नरेन्द्र ने घोषणा करते हुए बताया कि समिति का अध्यक्ष बृजमोहन सिंह यादव निवासी नगला विष्णु को बनाया गया।
Related Articles
सम्मेलन के प्रमुख संयोजक के रूप में रंजीत सिंह के नाम की घोषणा की गई। संरक्षक मंडल में महंत रमेशानंद गिरि, प्रशांत गुप्ता, राम सिंह चौहान, दीवान सिंह वर्मा, राकेश त्रिपाठी, रामजी लाल बघेल, उपाध्यक्ष सुमित मोदी, रामकुमार गुप्ता, आनंद वाजपेई, विजय भागवानी, अविनाश अग्रवाल, पप्पू वर्मा, सत्यप्रकाश चित्तौड़ी, कोषाध्यक्ष तरुण गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष मधुरिमा वशिष्ठ, सचिव सिद्धार्थ राय, सह सचिव डॉ निधि गुप्ता को बनाया गया।
कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, मनीष सिंह के नाम तय हुए। बैठक में संजय मिश्र, प्रणव गुप्ता, राजीव शर्मा, पंकज भारद्वाज, सिद्धार्थ त्रिपाठी, सागर, रिषभ, अजीत अजनेश, सर्वेश, सुनील वर्मा, शिवराज, पप्पू, वीरेंद्र, सोमेश आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: असंतुलित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी बाइकों पर चढ़ी -
फिरोजाबाद: यातायात अभियान में 472 वाहनों का चालन कर, पांच वाहन किये सीज -
फिरोजाबाद: इमामबाड़ा चूड़ी कमेटी का हुआ गठन, महमूद अध्यक्ष, राजीव महामंत्री बने -
फिरोजाबाद: हाईकोर्ट से जीतकर आएं ट्यूबवैल ऑपरेटर्स से ड्यूटी नहीं करा रहा नगर निगम -
फिरोजाबाद: संत दादूदयाल महाराज शोभायात्रा के अध्यक्ष बने लक्ष्मण -
फिरोजाबाद: ऑल इंडिया सॉफ्टवॉल किकेट टूर्नामेंट चार जनवरी से