फिरोजाबाद: ईको और टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में ईको और टेंपो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा शनिवार देर रात्रि का है। जहां थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई निवासी दिलीप कुमार अपनी ईको से जसवंत नगर इटावा सवारियों को छोड़कर वापस फिरोजाबाद लौट रहे थे। तभी थाना सिरसागंज क्षेत्र के उखाड़ के पास सवारियों से भरे टेंपो से उनकी टक्कर हो गई।
Related Articles
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जब तक टेंपो में सवार किरावली सिरसागंज निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवा दिया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
इंस्पेक्टर थाना सिरसागंज का कहना है कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: फाइनल मुकाबले में आईवी सुपर किंग्स रही विजेता -
फिरोजाबाद: दो करोड़ रू. से बसईया मस्जिद से रामगढ थाने तक बनेगी सीसी सड़क -
फिरोजाबाद: छात्रा से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: आईवी कैपिटल एवं आईवी सुपर किंग ने किया फाइनल में किया प्रवेश -
फिरोजाबाद: बालक-बालिकाऐं की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न