फिरोजाबाद: इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर दूसरी महिला से दोस्ती कर पत्नी, बच्चों को छोड़ा
फिरोजाबाद। इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर महिला से दोस्ती के बाद एक युवक ने पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। इतना ही नहीं महिला मित्र की मांग पूरी करने के लिए नौ लाख रुपये में खेत बेच दिया। जब विवाहिता ने आरोपी महिला से बात कर पति से संबंध खत्म करने की बात कही तो उसने कहा कि मैं उसके साथ शादी करूंगी और तुम्हें जान से मरवा दूंगी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
थाना बसई मुहम्मदपुर के गांव बिहारीपुर मुहम्मदपुर निवासी ज्योति ने तहरीर दी है कि उसकी शादी 2022 में धर्मपाल के साथ हुई थी। उनके एक तीन वर्ष का बेटा है। वह पति के साथ हिमायूंपुर में किराए पर रहती है। आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर मारपीट व गाली गलौज करता रहता है। विरोध पर धमकाता है कि मैं तुझे नहीं रखूंगा। विवाहिता का आरोप है कि उसका इंस्टाग्राम पर वर्षा सिंह नामक महिला से बात करता है।
Related Articles
इसकी जानकारी होने पर विवाहिता ने विरोध किया तो पति उसे छोड़कर उस महिला के साथ रहने लगा। पति ने दूसरी महिला की मांग पूरी करने के लिए नौ लाख रुपये में खेत भी बेच दिया। पति की करतूस से परेशान विवाहिता इधर-उधर भटक रही है। पीड़िता ने वर्षा सिंह से इंस्टाग्राम पर बात की तो उसने गाली-गलौज की। इतना ही नहीं उसने धमकाया है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन