फिरोजाबाद: जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति के चुनाव को लेकर हुआ मंथन
फिरोजाबाद। जैन दिगम्बर युवा संघर्ष समिति की चुनावी बैठक में नई कार्यकारिणी के लिए विचार-विमर्श किया गया। समिति का द्विवार्षिक चुनाव शीघ्र कराया जायेगा। समिति की बैठक का शुभारम्भ मयंक जैन, मुकेश जैन ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अध्यक्ष संजय जैन पीआरओ, महामंत्री कुलदीप मित्तल एड ने दोनों सालों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आयोजित किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष विजय जैन एड ने 2024-25 का विस्तृत आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। समिति की बैठक कार्यालय विजय जैन एड के आवास पर हुई, जिसमें समिति के चुनाव के सबंध में मंथन किया गया। द्विवार्षिक होने वाला चुनाव आगामी बैठक में होगा। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर मनीष जैन किड्स, मयंक जैन, अशोक जैन भदावर, मुकेश जैन रैमजा, सौरभ जैन किड्स, प्रदीप जैन वर्धमान आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन