फिरोजाबाद: जैन मंदिर तिराहे पर जाम नहीं लगना चाहिए-एसएसपी
-थाना उत्तर के साथ रोडबेज बस स्टेंड का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। नगर के सबसे व्यस्थतम जैन मंदिर चौराहे पर आएं दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रोडबेज बस स्टैंड, जैन मंदिर तिराहा का जायजा लेकर सदर बाजार में पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। जाम से निजात दिलाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को अधीनस्थों के साथ जैन मंदिर चौराहे का औचक निरीक्षण किया। इस चौराहे पर डग्गेमार वाहनों के कारण हमेशा जाम लगा रहता है। इस कार्य में रोडबेज बसें सहयोग करती है। चौराहे पर दो चार बसें हमेंशा खड़ी रहती है। जिससे मार्ग अवरूद्व हो जाता है। ओबरब्रिज बनने के कारण सड़के सक्रिय हो गई है। वहीं डग्गेमार वाहनों के खड़े होने से जाम के हालत पैदा हो जाते है।
Related Articles
उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि इस चौराहे पर जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा थाना उत्तर, रोडबेज बस स्टेंड का निरीक्षण कर पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। पैदल गश्त के दौरान तिराहे, चौराहों, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग कराई। व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की बात कही। आम जनता से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। निरीक्षण के दौरान थाना उत्तर अंजीश कुमार सिंह, थाना दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह, यातायात प्रभारी महेश सिंह मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं