फिरोजाबाद: :जल मूल्य बसूलने गये संग्रहकर्ता के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट
-जलकल विभाग के कर्मचारियों आक्रोश, कार्यवाही की मांग
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा चलाएं जा रहे जल मूल्य बसूली अभियान में मौहल्ला महावीर नगर में जल बसूली को लेकर संग्रहकर्ता से मकान का विवाद हो गया। मौके पर पहुंची भीड़ ने संग्रहकर्ता के साथ अभ्रदता करते हुए मारपीट की। विरोध में कर्मचारियों ने आक्रोश प्रकट करते हुए मकान स्वामी के विरूद्व कार्यवाही किये जाने की मांग की है। नगर निगम के जलकल विभाग के संग्रहकर्ता सुरेंद्र यादव टीम के साथ जल मूल्य की बसूली करने महावीर नगर गये थे, गली न.ं दस में चार वर्ष का बकाया होने पर मुनेंद्र यादव से टैक्स जमा करने को कहा कि इसी बात लेकर उसकी पत्नी ज्योति यादव और आसपास के लोग एक़ित्रत हो गये। भीड़ ने संग्रहकर्ता सुरेंद्र के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट कर दी। इसकी जानकारी होने पर नगर निगम, जलकल विभाग के कर्मचारी एकत्रित हो गये। कर्मचारियों ने जलकल विभाग में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने की अधिकारियों से मांग की।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं