फिरोजाबाद: जमीनी विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर घायल
फिरोजाबाद। एक बुजुर्ग व्यक्ति को जमीनी विवाद के चलते गोली मार दी गई। घायल की पहचान चन्दन सिंह के रूप में हुई है, जो नगला टीका राम थाना नसीरपुर के निवासी हैं।
घटना उस समय हुई जब शनिवार देर रात चन्दन सिंह शहर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। घायल को पहले शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वही गोली लगने से घायल हुए वृद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इस विवाद में आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। पीड़ित ने नामजद लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
Related Articles
इंस्पेक्टर थाना नसीरपुर का कहना है कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल लाया गया। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन के फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव की मांग -
फिरोजाबाद: मुरी एक्सप्रेस का फिरोजाबाद स्टेशन पर हुआ ठहराव -
फिरोजाबाद में कल से रूकेंगी मुरी एक्सप्रेस -
फिरोजाबाद: टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस का शीघ्र फिरोजाबाद स्टेशन पर होगा ठहराव -
फिरोजाबाद: खेत से निकला चांदी के सिक्कों से भरा मटका, सिक्कों को पाने के लिए हुई छीना झपटी -
फिरोजाबाद: स्वयं सेविकाओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक