फिरोजाबाद: जननायक कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा 24 को निकाली जायेगी
फिरोजाबाद। सविता समाज जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती 24 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई जायेंगी। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प् अर्पित किये जायेंगे। जयंती पर शोभायात्रा निकाली जायेगी। सविता समाज की बैठक में डॉ. निर्दाेष कुमार नंदा ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती 24 जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर शोभायात्रा डाक बंगला रसूलपुर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गांधी पार्क स्थित रामचंद्र पालीवाल हॉल में सभा के साथ संपन्न होगी। राहुल कुमार कहा कि शोभायात्रा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह होंगे। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता रामचंद्र प्रधान (प्रदेश महामंत्री, एमएलसी, ओबीसी मोर्चा) रहेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला प्रभारी ब्रज बहादुर सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता जयंती अध्यक्ष मुकेश धामा ने की। बैठक में डॉ. रमेश चंद्र जर्रा, सत्येंद्र पार्षद, डॉ. अमित राजोरिया, योगेश सविता, रघुराज सविता, गुरुदयाल, सुशील प्रधान, सुखबीर पहलवान, सोनवीर सविता, जयप्रकाश सविता, दिलीप ठाकुर, गोपाल ठाकुर, महेश सविता, दिनेश चंद्र ठेकेदार, दिनेश माधव, पवन कुमार, गौरव सविता, पारुल, मोहन आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2911 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक हुए लामबंद -
फिरोजाबाद: भीम सेवक संघ ने कांशीराम का मनाया जन्मदिवस, निकाली शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सपा कार्यालय पर मनाया गया कांशीराम का जन्मदिवस -
फिरोजाबाद: उपभोक्ता अपने मीटरों में रखे पर्याप्त बैलेंस-अजय अग्रवाल -
फिरोजाबाद: संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन