फिरोजाबाद: जनपद में मना संविधान दिवस, अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली शपथ
फिरोजाबाद। जनपद में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें कलैक्ट्रेट, जनपद न्यायालय में गोष्ठी आयोजित कर संविधान के संबंध में जानकारी दी गई।
जनपद न्यायालय के एडीआर भवन में संविधान दिवस एवं स्थायी लोक अदालतः विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंधल ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो कि लचीला और कठोर भी है। भारत का संविधान 19 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था ऐसे में 15 अक्टूबर 2015 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के निर्माता भीमराच आंबेडकर की जयंती पर इस बात की घोषणा की कि भारत में अब 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। तब से संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज तक कायम है और आगे भी रहेगी।
Related Articles
प्राधिकरण सचिव अतुल चौधरी ने बताया कि 200 सालों तक अंग्रेजी शासन का कार्यकाल खत्म होने के बाद भारत को एक ऐसे कानून की जरूरत थी, जो देश में रहने वाले लोग, विभिन्न धर्मों के बीच एक समानता और एकता दिला सके। ताकि देश एकजुट हो और सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी अधिकार मिले। इसके अतिरिक्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स द्वारा जिला कारागार में भी संविधान दिवस मनाया गया।
वहीं कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में संविधान की शपथ दिलाने के साथ-साथ प्रस्तावना का वाचन भी किया गया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने संविधान केे मूल्यों को अपनाते हुए अपने कर्तव्यों के पालन, निष्ठा से करने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष पाडेय सहित कलैक्ट्रेट के सभी पटल सहायक उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल -
फिरोजाबाद: जनपद में पुलिस ने पकड़ें नौ अपराधी, चोरी की बाइक, असलाह बरामद -
शिकोहाबाद: विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: पुलिसकर्मियों को विदाई देकर उपहार प्रदान किए -
फिरोजाबाद: परामर्श केंद्र में एक दर्जन परिवारों का कराया सुलहनामा -
फिरोजाबाद: जीआरपी ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पांच आरोपी पकड़े