फिरोजाबाद: जनप्रतिनिधियों ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
-सुशासन दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
फिरोजाबाद। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मनाई गई। सरकारी, अर्द्वसरकारी, भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। वक्ताओं ने अटल जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का अनुसरण किया।
भाजपा महानगर द्वारा अटल पार्क में कवि सम्मेलन, संगोष्ठी आयोजित हुई। अटल जी प्रतिमा पर जनप्रतिधिनियों, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। कवि चेतन शर्मा, यशपाल यश ने काव्य पाठ किया। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि अटल जी भारत के दसवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला था। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि वह भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक अध्यक्ष रहे। महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म-जयंती सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं।
Related Articles
संगोष्ठी में राकेश सिंह, सत्यवीर गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, उदय प्रताप, अरविंद पचौरी, सुनील टंडन, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव, रविंद्र शर्मा, रामनरेश कटारा, प्रमोद बघेल, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, राजेंद्र बौहरे, सुनील शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, अमित गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, श्याम सिंह यादव, केशव फौजी, राधेश्याम यादव, आनंद अग्रवाल, अनुपम शर्मा, आकृति सहयोगी, विकास पालीवाल, नरेश शर्मा, मनोज ताऊ, विजय शर्मा, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, रंजीत दुबे, गेंदालाल राठौर, भगवानदास शंखवार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं