फिरोजाबाद: जनरेटर रूम में सो रहे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
-नगला सौंठ पेट्रोल पम्प पर कार्यरत थे दोनों मृतक
फिरोजाबाद। पेट्रोल पंप के जनरेटर रूम में सो रहे दो कर्मचारियों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना नारखी के गांव नगला सौंठ स्थित पेट्रोल पंप पर तीन युवकों की ड्यूटी थी। खाना खाने के बाद रात्रि में तीनों ने अलग-अलग कमरों में सोने का निर्णय लिया था। एक युवक अलग कमरे में सो गया। जबकि मोहित पुत्र राजेंद्र और सागर पुत्र जड़ेल एक ही कमरे में सो गए। उसी कमरे में जनरेटर चल रहा था। दोनों युवक सुबह सो कर नहीं उठे, तभी तीसरे युवक ने जनरेटर के कमरे में जाकर देखा दोनों अचेत पड़े है।
Related Articles
घटना की सूचना पुलिस को दी, तभी थानाध्यक्ष नारखी राकेश गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में मोहित और सागर सो रहे थे, उसी कमरे में जनरेटर रखा हुआ था, जो रात में चालू था।
आशंका जताई जा रही है कि जनरेटर से निकली गैस या धुएं के कारण दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए। दोनों युवक इटावा जनपद के गांव रूपपुर, थाना बेडपुरा के निवासी हैं और नगला सोंठ स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जनरेटर के उपयोग तथा सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं