फिरोजाबाद: जरा सी बारिश में मकान बन गए तलैया
-अब चारपाई पर बैठकर नगर निगम को कोस रहे वार्ड नंबर 47 के वाशिंदे
फिरोजाबाद। जिले भर में बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिसका असर निचले हिस्सों में देखने को मिल रहा है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 47 में नारकीय हालात हैं। जहां जरा सी बारिश में ही मकान तलैया बन गए हैं। घरों में बैठे लोग चारपाई पर बैठकर पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के रूप में घोषित नगर निगम फिरोजाबाद का हाल बेहाल है। अभी एक दिन भी ठीक से बारिश नहीं हुई कि नगर नगम क्षेत्र का वार्ड नंबर 47 पानी-पानी हो गया। गली मुहल्लों से लेकर घरों में पानी घुस गया। आलम ये है कि घरेलू सामान पानी में भींग गया। उसी पानी से लोग आवागमन को विवश हैं। कुछ लोग परिवार सहित चारपाई पर बैठे हैं और पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं।
Related Articles
इस मुहल्ले में रहने वाली अफरोज बेगम का कहना है कि अभी ठीक से बारिश शुरू भी नहीं हुई कि जलभराव अभी से होने लगा है। पानी भरने के चलते उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह से घरों में न तो चाय बनी है और न कुछ खाने को ही बन सका है। घर में चारों ओर पानी ही पानी हो गया है। अफसाना का कहना है कि मकान के चारों ओर भी पानी भरा है। जिससे मकानों में सीलन आने लगी है।
वार्ड के पार्षद नुरुलहुदा लाला राइन गांधी का कहना है कि स्मार्ट सिटी रसूलपुर से नालबंद तक निर्माण के चलते नाला बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से पानी निकल नहीं पा रहा है। इसकी वजह से पानी भर गया है। नगर निगम के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जब इस मामले में एई फरहत खान का कहना है कि जिन इलाकों में जलभराव हो रहा है। वहां हमने मोटर लगाकर पानी निकालने का काम शुरू करा दिया है। नाला न बनाने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जिन बैंक शाखों की प्रगति शून्य है, सूची कराएं उपलब्ध-सीडीओ -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में लापरवाही का आरोप, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज को नहीं मिला इलाज -
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में बाइक चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: धूमधाम से निकली राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की शोभायात्रा -
फिरोजाबाद: सती अनुसईया ने सीता जी को दिया पतिव्रत का उपदेश -
फिरोजाबाद: आईवी इंडियन एवं आईवी कैपिटल ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश