फिरोजाबाद: जीआरपी आरक्षी गिरफ्तार, पांच लाख बरामद
-जीके कंपनी की दो करोड़ की लूट में पुलिसकर्मी की भूमिका का खुलासा
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर को हुई करीब दो करोड़ रुपये की लूट में नया मोड़ आया है। पुलिस की जांच में दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें से जीआरपी आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम में से 5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
यह लूट 30 सितंबर को थाना मक्खनपुर क्षेत्र के ग्राम घुनपई के पास जीके कंपनी की वैन से हुई थी, जिसमें 1.5 से 2 करोड़ रुपये की नकदी लूटी गई थी। पुलिस ने 4 अक्टूबर को मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 1 करोड़ 5 हजार रुपये नकद, एक आईफोन, मोटरसाइकिल की रसीद, अवैध असलहा और दो चारपहिया वाहन बरामद हुए थे। लूट के मुख्य आरोपी नरेश पंडित पर 50 हजार रू. का इनाम घोषित था, जिसे 5 अक्टूबर को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
Related Articles
घटना की गहन जांच के दौरान थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने पाया कि दो पुलिसकर्मियों को लूट की वारदात की पूर्व जानकारी थी। विवेचना में सामने आया कि घटना से पहले ये दोनों पुलिसकर्मी नई दिल्ली गए थे और बाद में अपराधियों से संपर्क कर, पुलिस कार्रवाई से जुड़ी अंदरूनी जानकारी साझा करने का प्रयास किया। मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह ने अपराधियों से मिलीभगत कर लूटी गई रकम का हिस्सा प्राप्त किया था। पुलिस ने उसके पास से 5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत अंकुर प्रताप सिंह को श्याम फैमिली ढाबा, रूपसपुर के पास एनएच-19 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना मक्खनपुर पर दर्ज मुकदमे में षड्यंत्र और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराएं बढ़ा दी हैं। गिरफ्तार मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह पुत्र गिरीश पाल सिंह, निवासी खान आलमपुर थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ का है। वर्तमान में वह ए-423, ट्रांस यमुना कॉलोनी, फेस-01, थाना एत्माद्दौला, जनपद आगरा में रहता है।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: नौ अपराधी गिरफ्तार -
फिरोजाबाद: लूट कांड में दूसरा मुख्य आरक्षी गिरफ्तार, पांच लाख बरामद -
फिरोजाबाद: छात्राओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश -
फिरोजाबाद: ई-ऑफिस प्रणाली में आगरा मंडल में नगर निगम फिरोजाबाद पहले स्थान पर रहा -
फिरोजाबाद: नगरोदय योजना में कराएं जा रहे कार्यो की डीएम ने दी स्वीकृति -
फिरोजाबाद: पुरूष वर्ग में सेंट्रल जोन और महिला में राजस्थान की टीम रही विजेता