फिरोजाबाद: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित हुई प्रदर्शनी
फिरोजाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी में माध्यमिक शिक्षकों तथा डीएलएड प्रशिक्षुओं की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य विजेंद्र कुमार, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार, बीएसए आशीष पांडेय ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में जनपद के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों तथा डीएलएड प्रशिक्षुओं की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने प्रदर्शित कलाकृतियां का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
Related Articles
डायट प्राचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य जनपद के प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षकों एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं की कलाकृतियां को मंच प्रदान करना तथा कला एवं संस्कृति के प्रति के शिक्षकों एवं छात्रों में रुचि पैदा करना है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी डायट प्रवक्ता, प्रतिभागी शिक्षक एवं डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति