फिरोजाबाद: जीविक इंटेंरिओ और आरबी दादा लीजेंड्स ने जीता मैंच
फिरोजाबाद। लॉर्ड कृष्णा स्टेडियम पर चल रहे राजा का ताल प्रीमियर लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गये। जिसमें जीविक इंटेंरिओ और आरबी दादा लीजेंड्स ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला उमेश विक्ट्री वॉरियर्स और जीविक इंटेंरिओ टाइगर्स के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर जीविक इंटेंरिओ ने उमेश विक्ट्री वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रिज किया। उमेश विक्ट्री वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीविक इंटेंरिओ की टीम के अंकुश यादव की शानदार 98 रन की पारी की बदौलत तीन ओवर शेष रहते जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच लालू यादव ने अंकुश को प्रदान किया।
Related Articles
दूसरा मुकाबला आरबी दादा लीजेंड्स और ग्लोरियस आध्विक के मध्य खेला गया। ग्लोरियस आध्विक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में आरबी दादा की तरफ से अमित बढ़ाना ने शानदार पारी खेलते हुए सर्वाधिक 75 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिससे आरबी दादा ने दो ओवर शेष रहते चार विकेट से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अमित बढ़ाना को कमलेश ने प्रदान किया।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: शटरिंग खोलते समय हाईटेंशन की तार की चपेट मे आने से श्रमिक की मौत -
फिरोजाबाद: गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान -
फिरोजाबाद: नाले में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव -
फिरोजाबाद: अज्ञात चोरो ने सूने घर का ताला तोड़कर 30 हजार नगद, लाखों रू. के आभूषण उड़ाये -
फिरोजाबाद: सड़क हादसों में युवक की मौत -
शिकोहाबाद: 46वाँ मासिक अरदास कीर्तन एवं विशाल निशान यात्रा 13 फरवरी को