फिरोजाबाद: कहासुनी होने पर बड़े भाई ने लगाई फांसी, मौत
फिरोजाबाद। छोटे भाई से कहासुनी होने से दुखी बड़े भाई ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भिजवाया है। थाना लाइनपार के मौहल्ला रामनगर गली नं. एक निवासी सुभाष वर्मा पुत्र भगवान सिंह ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने बताया कि मृतक सुभाष की छोटे भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी कारण बड़े भाई ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली, घायल -
फिरोजाबाद: ट्रॉमा सेंटर में ऑटोक्लेव मशीन फटी, दो पैरामेडिकल छात्र और स्टाफ नर्स झुलसे -
फिरोजाबाद: आशा-संगिनी कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की -
फिरोजाबाद: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने एक मंच पर आने का किया ऐलान -
फिरोजाबाद: यूजीसी के विरोध में राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन -
फिरोजाबाद: बाजारों में होली पर चार पहिया, ई-रिक्शा पर रोक लगाई जाएं