फिरोजाबाद: कैबिनेट मंत्री ने बालगृह के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
फिरोजाबाद। नगर में बाल गृह के निर्माण कार्य का भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री बाल विकास पुष्टाहार ने नगर विधायक के साथ विधि-विधान से किया। बालगृह निर्माण की पिछले आठ वर्षो से मांग चली आ रही थी। इसे मंत्री ने भूमि पूजन कर पूर्ण किया है।
भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि नवीन बालगृह का निर्माण सैलई रोड गांव सांथी में 14.5 करोड़ रुपये से होगा। जिसके लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करा दी गई है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि लगभग आठ वर्षों के लंबे समय से चली आ रही बालगृह निर्माण में बाधा को समाप्त कराते हुए गुरूवार को बालगृह के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की नींव रखी गई है।
Related Articles
14.5 करोड़ रुपयों की लागत से प्रथम एवं द्वितीय तल पर 100 बच्चों के रहने हेतु हॉल, दोनों तल पर 20 शौचालय, 20 बाथरूम, साइकोलॉजी ऑफिस, किचन, डाइनिंग हॉल, पेशेंट रूम, काउंसलिंग रूम, क्लास रूम, मिडिएशन रूम, मल्टीपरपज हॉल, कंप्यूटर रूम एवं लाइब्रेरी का निर्माण होगा।
कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भगवानदास शंखवार, योगेंद्र बाबा, सोबरन जाटव, मोनू जाटव, रोमी सागर, राकेश गौतम, केके गांधी, डीपीओ मिथलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: भाईचारे के साथ मनाये होली का त्योहार- एसपी सिटी -
फ़िरोज़ाबाद: पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने डायरिया से बचाव का दिया संदेश -
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा अभियान का प्रतियोगिता के साथ हुआ समापन -
फिरोजाबाद: मोबाइल कोर्ट में दिव्यागंजनों की 45 शिकायतों का हुआ निस्तारण -
फिरोजाबाद: यादव महासभा ने यादव जी की लवस्टोरी फिल्म का किया विरोध -
फिरोजाबाद: सामौर बाबा महोत्सव स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण