फिरोजाबाद: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
फिरोजाबाद। नगर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वरी चौराहे के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को सूचना दी हैं।
थाना रसूलपुर के अंतर्गत वरी चौराहे के निकट रविवार को दोपहर में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
Related Articles
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी -
शिकोहाबाद: डॉ सौम्या यादव एचडी की उपाधि से सम्मानित -
फिरोजाबाद: कांग्रेस कमेटी ने समाजसेवी अजय यादव को किया सम्मानित -
फिरोजाबाद: गौ सेवक होली महोत्सव में संगीतमय हुआ होली का गायन -
फिरोजाबाद: विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए किया प्रेरित -
फिरोजाबाद: कांता होटल में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति