फिरोजाबाद: ककरऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनेगी स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर लैब
-महापौर ने हवन-पूजन कर निर्माण कार्य की रखी आधारशिला
फिरोजाबाद। शहर के जलेसर रोड स्थित ककरऊ गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के स्तर को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर एक करोड़ 72 लाख 73 हजार 437 रुपये की लागत आएगी।
गुरुवार को वार्ड नं. 12 के उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरऊ में महापौर कामिनी राठौर ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और भविष्य में उन्हें नई तकनीक के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्था
Related Articles
नीय लोगों ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब बनने की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों की तरह आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम पार्षद मंजू देवी, सुनील शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता] उदय प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, अवधेश वाल्मीकि, श्याम सिंह यादव, देवेश भारद्वाज, गेंदालाल राठौर, योगेंद्र बाबा, अमित विद्यार्थी, सुनील मिश्रा, प्रमोद बघेल, राकेश गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
-
फिरोजाबाद: आंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष बने राकेश बाबू -
फिरोजाबाद: शातिर अपराधी चोरी की बाइक सहित अरेंस्ट -
फिरोजाबाद: बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक -
फिरोजाबाद: चूड़ी फैक्ट्री में काम करते समय मजदूर झुलसा -
फिरोजाबाद: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत -
फिरोजाबाद: फेफड़ों में पानी भरने से युवक की उपचार के दौरान मौत